---Advertisement---

भारतीय अर्थव्यवस्था को मिल रही है उड़ान, Moody’s Ratings ने साल 2025 में GDP ग्रोथ इतने प्रतिशत रहने का जताया अनुमान

Moody's Ratings: रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार अच्छी बढ़ोतरी का संकेत दिया है। जो भारतीय जीडीपी के लिहाज से एक अच्छी खबर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 15, 2024 7:03 अपराह्न

Moody's Ratings
Follow Us
---Advertisement---

Moody’s Ratings: तमाम चुनौतियों ते बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपने आप को काफी मजबूत स्थिति में रखा है। वहीं आज यानि 15 नवंबर को रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। बता दें कि साल 2024 के लिए मूडीज ने जीडीपी 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। मालूम हो कि आरीबीआई ने भी साल 2024 के लिए जीडीपी ग्रोथ 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

Moody’s Ratings ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कही अहम बात

रेटिंग एजेंसी द्वारा दी जानकारी के अनुसार साल 2024 में जीडीपी ग्रोथ 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं अगर साल 2025 की बात करें तो इस साल जीडीपी 6.6 प्रतिशत और साल 2026 में जीडीपी ग्रोथ 6.5 रहने का अनुमान जताया है। मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ठोस वृद्धि नरम मुद्रास्फीति के साथ आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक “निकट अवधि में बढ़ोतरी के बावजूद, आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति आरबीआई के लक्ष्य की ओर धीमी होनी चाहिए क्योंकि अधिक बुआई और पर्याप्त खाद्यान्न बफर स्टॉक के बीच खाद्य कीमतें कम हो जाएंगी”।

महंगाई दर में हुई भारी बढ़ोतरी

गौरतलब है कि 14 महीने बाद खुदरा महंगाई दर इस महीने यानि अक्टूबर में 6.2 प्रतिशत पहुंच गया है, जो आरबीआई के लिए एक चिंता का विषय माना जा रहा है। मालूम हो कि आरबीआई की अधिकतम महंगाई दर 6 प्रतिशत का है। वहीं अगर आकंड़ों की बात करें तो लगातार इन आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, इस बार तो खुदरा महंगाई दर 14 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 6.2 प्रतिशत का भी आंकड़ा पार कर लिया है। जो अब एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। हालांकि अब देखना होगा कि आरबीआई किस तरह से खुदरा महंगाई दर को कम करती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 27, 2026