---Advertisement---

Mukhyamantri Rajshri Yojana के तहत लड़िकयों को मिलती है 50000 रूपये की धनराशि; जानें स्कीम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल

Mukhyamantri Rajshri Yojana: सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई प्रकार योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि लड़कियों को इसका फायदा मिल सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 24, 2024 11:20 अपराह्न

Mukhyamantri Rajshri Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Mukhyamantri Rajshri Yojana: राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के लिए कई प्रकार योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि लड़कियों को इसका फायदा मिल सके। वहीं राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, उनके स्वास्थ्य एवं शैक्षिक स्तर में सुधार लाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 01 जून 2016 को मुख्यमंत्री राजश्री योजना शुरू की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

क्या है Mukhyamantri Rajshri Yojana?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत राजस्थान सरकार लड़कियों को 50 हजार की धनराशि मुहैया कराती है। बता दें कि इस योजना के तहत लड़कियों के 6 चरणों में पैसे दिए जाते है।

Mukhyamantri Rajshri Yojana के लिए पात्रता

  • बालिका राजस्थान की निवासी होनी चाहिए।
  • उसका जन्म 1 जून 2016 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
  • बालिका का जन्म जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के साथ पंजीकृत सरकारी या निजी चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए।
  • केवल दो बालिकाएं ही पात्र होंगी।
  • लड़की के माता-पिता के पास आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड होना चाहिए।

कैसे करें अप्लाई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, साथिनों और आशा सहयोगिनियों को गर्भवती महिलाओं से एएनसी या एमसीबीएन जांच के दौरान भामाशाह कार्ड और लिंक्ड बैंक खाते का विवरण प्राप्त करना चाहिए और उन्हें निकटतम सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराना चाहिए।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • माता-पिता का भामाशाह/आधार कार्ड।
  • लाभार्थी बालिका का आधार कार्ड।
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
  • स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नंबरष।
  • 12वीं कक्षा की अंकतालिका (यदि लागू हो)।
  • पासपोर्ट आकार का फोटो आदि।

कैसे मिलेगी धनराशि?

एक बेटी के जन्म लेने पर माता-पिता को 2500 रुपए की मदद मिलती है। इसके बाद बच्ची के एक वर्ष का होने के उपरांत टीकाकरण होने पर 2500 रुपए दिए जाते हैं। फिर बच्ची के राज्य के किसी भी सरकारी विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश लेने के समय 4000 रुपए दिए जाते हैं। उसके बाद सरकारी विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 5000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। बेटी के सरकारी विद्यालय में कक्षा दसवीं में प्रवेश के दौरान 11000 रुपए और सरकारी विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण करने पर 25000 रुपए की सरकारी मदद मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत मिलती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026