---Advertisement---

Mutual Fund News: इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो मजबूत कर सकता है Samco Multi Cap Fund, तगड़ा मुनाफा लेने के लिए जरूर जानें फंड की डिटेल

Mutual Fund News: म्यूचुअल फंड में अपने निवेश के पोर्टफोलियो को मजबूत करना चाहते हैं, तो Samco Multi Cap Fund पर दांव खेल सकते हैं। इस फंड में तगड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 7, 2025 4:02 अपराह्न

Mutual Fund News
Follow Us
---Advertisement---

Mutual Fund News: म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस न्यूज से आपको काफी फायदा हो सकता है। जी हां, अक्सर देखने को मिलता है कि नए निवेशक म्यूचुअल फंड में एक ही कैटेगरी में सारा पैसा लगा देते हैं। ऐसे में बाद में निवेशकों को पछतावा होता है। मगर आपको अपनी परेशानी का हल इस खबर में मिल सकता है। Samco Multi Cap Fund – Direct Growth प्लान आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस प्लान के नाम से ही समझ आ रहा है कि इसमें निवेशक के पैसे को कई अलग-अलग जगहों पर निवेश किया जाता है। ऐसे में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।

Mutual Fund News: क्या है Samco Multi Cap Fund – Direct Growth प्लान?

नए निवेशकों को अक्सर यह परेशानी आती है कि वह किसी एक बढ़िया फंड का चुनाव नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मल्टी कैप फंड एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में निवेशक Samco Multi Cap Fund – Direct Growth प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

जानिए क्या है प्लान: लार्ज कैप कंपनियों, मिड कैप कंपनियों, स्मॉल कैप कंपनियों और निफ्टी 500 से परे स्मॉल कैप कंपनियों में से प्रत्येक को 25% एक्सपोजर आवंटित किया जाएगा।

Mutual Fund News: क्या है कंपनी का निवेश लक्ष्य

अगर आप Samco Multi Cap Fund – Direct Growth प्लान में निवेश करना चाहते हैं, तो एक बार कंपनी का निवेश उद्देश्य के बारे में जानना चाहिए। Samco के मुताबिक, ‘इस योजना का निवेश उद्देश्य लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों के पोर्टफोलियो में निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है। इस बात का कोई आश्वासन नहीं है कि योजना का निवेश उद्देश्य हासिल हो जाएगा।’

म्यूचुअल फंड: Samco Multi Cap Fund – Direct Growth के मुख्य फैक्टर्स

4-इन-1 रणनीति

  • सामान्य परिस्थितियों में 25% समान आवंटन
  • लार्ज कैप: स्थिर, बड़े व्यवसाय मॉडल।
  • मिड कैप: विकास की संभावना वाले स्थापित खिलाड़ी।
  • स्मॉल कैप: उच्च-विकास क्षमता वाली कंपनिया।
  • निफ्टी 500 से परे स्मॉल कैप: अद्वितीय
  • निफ्टी 500 यूनिवर्स से परे स्मॉल कैप कंपनियां

सही स्टॉक का चयन

Samco के मुताबिक, इस प्लान के मुख्य फैक्टर्स में एक चीज और अहम है।एल्गोरिदम ट्रेंडिंग प्राइस एक्शन और आय की गति को दिखाने वाले स्टॉक की पहचान करने पर केंद्रित रहती है। यह पॉलिसी स्टॉक लेने के चार चरणों में वर्गीकृत होती है।इसमें संचय, अप-ट्रेंडिंग, समेकन और डाउन ट्रेंडिंग, जिसका उद्देश्य अप ट्रेंडिंग स्टॉक की पहचान करना और उनमें निवेश करना है।

  • Active Share: 90.09%
  • AUM (30 अप्रैल 2025) तक: 347.53 करोड़ रुपये
  • NAV (30 अप्रैल 2025) तक: 8.9700
  • Risk: Moderate रखा गया है।

Samco Multi Cap Fund – Direct Growth प्लान में निवेश करने से पहले ऊपर बताए गए सभी फैक्टर्स पर अच्छे से ध्यान देना जरूरी है। साथ ही किसी भी निवेश से पहले किसी भरोसेमंद म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जानकारी के लिए साझा की गई है। यहाँ यह समझना ज़रूरी है कि शेयर बाज़ार में निवेश करना बाज़ार के जोखिमों के अधीन है। एक निवेशक के तौर पर, किसी को भी पैसा लगाने से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। DNP INDIA HINDI कभी भी किसी को अपने यहाँ पैसा लगाने की सलाह नहीं देता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026