---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्री सावधान! इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट रहेंगे बंद, इन बातों का रखें ध्यान

Namo Bharat Train में यात्रा करने वाले यात्रियों को कांवड़ यात्रा को देखते हुए आरआरटीएस की तरफ से एक अहम जानकारी दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 4, 2026 4:29 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: अगर आप भी दिल्ली से मेरठ का सफर करते है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए आरआरटीएस की तरफ से एक अहम जानकारी दी गई है। दरअसल कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए नमो भारत के कई स्टेशनों के एग्जिट-एंट्री गेट को बंद कर दिया गया है।

हालांकि भीड़ को देखते हुए आरआरटीएस ने ट्रेनों का अंतराल कम कर दिया है, ताकि दिल्ली से मेरठ आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मालूम हो कि लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री हरकी पैड़ी से जल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते है। जिससे मेरठ समेत कई जगहों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट रहेंगे बंद

कांवड़ यात्रा को देखते हुए आज यानि 4 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक दिल्ली से मेरठ के बीच कई स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बता दें कि कुल 17 स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद का नमो स्टेशन का गेट नंबर 3 और 5 बंद रहेगा। इसके अलावा मोदीपुरम, मेरठ नार्थ, एमईएस कालोनी, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नार्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर और गुलधर का गेट नंबर 2 बंद रहेगा।

हर 8 मिनट पर मिलेगी Namo Bharat Train

एनसीआरटीसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अभी नमो भारत ट्रेनें हर 10 मिनट में चलती हैं। इन अतिरिक्त फेरों के शुरू होने से ट्रेनें हर 8 मिनट में उपलब्ध होंगी। ट्रेनों की बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी से रोज़ाना सफ़र करने वालों, छात्रों और ऑफ़िस जाने वालों को खास तौर पर फ़ायदा होगा,

क्योंकि वे सड़क पर लगी पाबंदियों के बावजूद आसानी से सफ़र कर पाएँगे। कांवड़ यात्रा’ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं, जिससे कई मुख्य सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होती है। इस दौरान नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 21, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 21, 2026

Rashifal 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026

Rain Alert 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 21, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 21, 2026