---Advertisement---

ट्रेन, बस नहीं अब दिल्ली से Namo Bharat Train पहुंचाएगी हरिद्वार-ऋषिकेश, पलक झपकते ही सफर होगा पूरा, जानें सबकुछ

अब ट्रेन और बस की झंझट खत्म! नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश का सफर होगा बेहद तेज और आरामदायक। जानें रूट,

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 9, 2026 5:24 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: अगर आपसे कहा जाए कि आने वाले समय में दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश की दूरी कुछ मिनटों की रह जाएगी, तो क्या आप यकीन करेंगे। दरअसल दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर रूट शुरू होने के बाद अब एनसीआरटीसी अन्य रूटों पर रैपिड रेल का जाल बिछाने पर विचार कर रही है। वहीं अब खबर आ रही है कि मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच Namo Bharat Train चलाने की योजना बनाई जा रही है।

एनडीटीवी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाख खट्टर के सामने खुद प्रस्ताव रखा है। अगर यह मंजूर हो जाता है तो दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश की दूरी मजे-मजे में पूरी हो जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Namo Bharat Train से पहुंच सकेंगे हरिद्वार-ऋषिकेश

अभी दिल्ली से मेरठ तक Namo Bharat Train का संचालन जारी है। वहीं अब इसे हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि अभी दिल्ली से ऋषिकेश जाने में करीब 6-7 घंटे का समय लगता है। लेकिन मेरठ– हरिद्वार रूट तैयार होने के बाद यह दूरी 2-3 घंटे की रह जाएगी। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 घंटे प्रतिघंटे तक रखी गई है। वहीं यह ट्रेन 82 किलोमीटर की दूरी 55 से 57 मिनट में पूरी करती है। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 250 कलोमीटर के आसपास की है। यानि कैलकुलेट करें तो यह ट्रेन 2.30 से 3 घंटे में दिल्ली से ऋषिकेश पहुंच सकेगी।

क्या होगा रूट?

प्रस्तावित रूट के मुताबिक Namo Bharat Train मेरठ के मोदीपुरम से होते हुए दारौला-सकौती, खतौली, यूपी-उत्तराखंड का बॉर्डर, पुरकाजी, रूड़की, हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुंचेगी। वीकेंड पर अगर आप गंगा आरती देखने का प्लान बनाते है तो आप सुबह चलकर शाम को वापस दिल्ली पहुंच  सकेंगे। ट्रेन की खासियत की बात करें तो इसमे एसी कोच, बेहतर सीटिंग, कम भीड़ और झटकों से राहत मिलेगी। इसके अलावा इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और समय की भी काफी बचत होगी। यानि कुल मिलाकर यह रूट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026