---Advertisement---

खुशखबरी! बिहार को मिलेगी एक और Namo Bharat Train, गया से UP के इन शहरों के बीच होगा संचालन! पर्यटन के लिहाज से है काफी अहम

Namo Bharat Train: रेलवे गया से यूपी के अयोध्या और वाराणसी के बीच Namo Bharat Train चलाने को लेकर योजना बना रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 27, 2025 11:37 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: पटना जयनगर नमो भारत ट्रेन के बाद बिहार को एक और ट्रेन की सौगात मिल सकती है, जो गया से यूपी के बीच चलाई जा सकती है। बता दें क बड़ी संख्या में लोग बिहार और अय़ोध्या धाम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में जाते है, इसी को देखते हुए रेलवे बिहार के गया से यूपी के अयोध्या और वाराणसी के बीच Namo Bharat Train का संचालन शुरू हो सकता है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस ट्रेन के चलने के बाद बेहद कम दामों में आधुनिक सुविधाओं को आनद उठाते हुए वह अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। चलिए आपको बताते है, इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

गया से UP के इन शहरों के बीच हो सं सकता है Namo Bharat Train का संचालन

जानकारी के मुताबिक रेलवे गया से यूपी के अयोध्या और वाराणसी के बीच Namo Bharat Train चलाने को लेकर योजना बना रही है। बिहार के लिए दूसरी नमो भारत रैपिड रेल होगी जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करना और यात्रा के समय को कम करना है। गया और अयोध्या के बीच 408 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह सेवा सरकार के पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधान प्रदान करने के लक्ष्य के अनुरूप है।

क्या होगा नमो भारत ट्रेन का रूट

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गया और अयोध्या के बीच यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गया से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और 11:00 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी की यात्रा अयोध्या धाम से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और 23:00 बजे गया पहुंचेगी। ट्रेन में 16 वातानुकूलित कोच हैं, जो यात्रियों के आराम को सुनिश्चित करते हैं। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान बाकी है। वहीं अगर इसके रूट की बात करें तो Namo Bharat Train रफीगंज, सासाराम, डीडी उपाध्याय जंक्शन, काशी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, अकबरपुर और गोशाईगंज होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 27, 2026

Punjab News

अप्रैल 27, 2026

 Punjab News

अप्रैल 27, 2026

Rashifal 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

कल का मौसम 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 27, 2026