---Advertisement---

Namo Bharat Train: क्यों खास है साहिबाबाद – न्यू अशोक विहार RRTS कॉरिडोर का नया रूट; PM Modi कल दिखाएंगे हरी झंडी; ऐसे होगा यात्रियों को लाभ

Namo Bharat Train: मेट्रो की तरह अब नमो भारत ट्रेन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। दिल्ली- एनसीआर के लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 4, 2025 4:46 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: मेट्रो के तर्ज पर रैपिड रेल यानि नमो भारत ट्रेन का भी विस्तार काफी तेजी से किया जा रहा है ताकि लोगों को इसकी फायदा मिल सकें। इसी बीच कल यानि 5 जनवरी को दिल्ली- साहिबाबाद- मेरठ RRTS कॉरिडोर का एक नया रूट शुरू होने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस रुट को PM Modi हरी झंडी दिखाएंगे। अगर नए रूट की बात करें तो यह Sahibabad – New Ashok Vihar के बीच चलेगी। बता दें कि यह दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए बेहद खास रूट माना जा रहा है।

साहिबाबाद – न्यू अशोक विहार रूट क्यों है खास

मालूम हो कि अभी Namo Bharat Train का परिचालन साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच हो रहा है। दिल्ली के New Ashok Vihar से परिचालन शुरू होने के बाद इसकी पहुंच दिल्ली तक हो जाएगी। वहीं यह बेहद खास रूट माना जा रहा है कि क्योंकि दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी, साथ ही इससे लोगों का काफी समय भी बचेगा। सबसे खास बात यह है कि यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिला जाएगा। बता दें कि इसके बाद नमो भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी आनंद विहार स्टेशन से कर दी जाएगी।

PM Modi कल Namo Bharat Train को दिखाएंगे हरी झंडी

कल यानि 5 जनवरी 2025 को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के Ghaziabad पहुंचेंगे। जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बता दें कि गाजियाबाद में वह नमो भारत के चौथे फेज का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। गौरतलब है कि पीएम द्वारा यह सौगात दिल्ली- एनसीआर के लोगों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

ऐसे होगा यात्रियों को लाभ

दिल्ली से मेरठ के बीच Namo Bharat Train का परिचालन का काफी हिस्सा शुरू हो चुका है। अगर नमो भारत ट्रेन के खासियत की बात करें तो इस ट्रेन की कनेक्टिविटी दिल्ली से सीधा मेरठ के बीच है, जिससे मेरठ आने जाने वाले लोगों का काफी समय बचता है। इसके अलावा इस ट्रेन का किराया भी काफी कम है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026