---Advertisement---

National Savings Certificate Scheme: अच्छी खबर! इस स्कीम में निवेश कर 5 साल में पाएं 4.5 लाख रूपये का ब्याज, जानें पूरी डिटेल

National Savings Certificate Scheme: अगर आप अपने पैसे पर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं और उसे सुरक्षित भी रखना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। जी हां, आज हम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें आप एक साल में कम ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 17, 2024 8:22 अपराह्न

National Savings Certificate Scheme
Follow Us
---Advertisement---

National Savings Certificate Scheme: अगर आप अपने पैसे पर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं और उसे सुरक्षित भी रखना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। जी हां, आज हम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें आप एक साल में कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं। अगर आप एकमुश्त पैसा जमा करके ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए ही है।

इस स्कीम में कौन निवेश कर सकता है?

National Savings Certificate Scheme

National Savings Certificate Scheme का फायदा यह है कि आप इसमें दो से तीन लोगों का संयुक्त खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर भी खाता खुलवा सकते हैं। हालांकि, यदि आपका बच्चा 10 साल का है, तो उसके नाम पर भी बचत प्रमाणपत्र खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप अलग-अलग निवेश करना चाहते हैं तो आप एक साथ कई राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र खाते खोल सकते हैं। बता दें कि अगर आप इस खाते में 1.5 लाख रुपये तक की रकम जमा करते हैं तो आपको इस पर टैक्स लाभ भी मिलता है।

5 साल में 4.50 लाख रुपये का ब्याज कैसे मिलेगा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 10 लाख रुपये का निवेश कर रहे हैं और आपको 7.7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है तो आपको अगले 5 साल तक इसी दर से ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में आपको करीब 449000 रुपये सिर्फ ब्याज से मिलेंगे।

National Savings Certificate Scheme में कैसे खोले खाता?

आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि National Savings Certificate Scheme एक पोस्ट ऑफिस स्कीम है। आपको बताते चले कि इस योजना के तहत आपको आंशिक निकासी की सुविधा नहीं मिलती है। इस स्कीम में आपको 5 साल बाद ही पूरा पैसा मिलता है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में आप इसे समय से पहले बंद कर सकते हैं। इसके अलावा अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाए तो भी इस योजना के तहत खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026