---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport का संचालन शुरू, लाउंज, शॉपिंग से लेकर मिलेंगी ये खास सुविधा; जानें सबकुछ

Navi Mumbai International Airport: देश के सबसे चर्चित एयरपोर्ट में से एक नवी मुंबई एयरपोर्ट पर आज से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो गया है। जो खई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रही है।

By: Anurag Tripathi

On: गुरूवार, दिसम्बर 25, 2025 1:04 अपराह्न

Navi Mumbai International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: देश के सबसे चर्चित एयरपोर्ट में से एक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो गया है। यानि अब इस एयरपोर्ट से भी यात्री आसानी से उड़ान भर सकते है। माना जा रहा है कि इससे मुंबई एयरपोर्ट का दवाब तो कम होगा ही, साथ ही उलवे–पनवेल और आसपास के इलाकों की पहुंच आसान हो जाएगी। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में लोग पनवेल घूमने के लिए आते जाते है। इसके अलावा अगर एयरपोर्ट की बात करें तो यात्रियों के काफी लग्जरी बनाया गया है। साथ ही बड़ी हर चीज का इंतजाम किया गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Navi Mumbai International Airport का संचालन आज से शुरू

आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल उड़ान ने मुंबई का इतिहास बना दिया। माना जा रहा है कि यह सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है, आसपास के लोगों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। वहीं आज से फ्लाइटों की संचालन शुरू हो चुका है। बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइट 6E460 सुबह 8:00 बजे लैंड हुई और उसका पारंपरिक जल सलामी से स्वागत किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए जाने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइट 6E882 ने सुबह 8:40 बजे उड़ान भरी, जिससे एनएमआईए का पहला आगमन और प्रस्थान चक्र पूरा हुआ।

लाउंज, शॉपिंग समेत मिलेंगी ये खास सुविधाएं

अगर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खासियत की बात करें तो यह पूरी तरह से विकसित, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके अलावा उलवे पनवेल क्षेत्र में, नवी मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए आसान पहुँच हो गई है। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं की बात करें तो डिजिटल चेक-इन, स्मार्ट सुरक्षा, लाउंज, शॉपिंग और डाइनिंग समेत कई चीजें शामिल है। इसके अलावा एयरपोर्ट से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। जिससे रोज़गार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय विकास को गति को बढ़ावा मिलेगा।

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 23 Jan 2026

जनवरी 22, 2026

CM Yogi Adityanath

जनवरी 22, 2026

Semiconductor in India

जनवरी 22, 2026

Patanjali Emergency and Critical Care Hospital

जनवरी 22, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जनवरी 22, 2026

ICC T20 World Cup 2026

जनवरी 22, 2026