---Advertisement---

Indian Stock Market Nifty: निफ्टी ने रचा इतिहास, पहली बार 20000 के स्‍तर को किया पार; भारतीय शेयर बाजार हुआ गुलजार

Indian Stock Market Nifty: शेयर बजार में कारोबार के दौरान सोमवार को निफ्टी इंडेक्स अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 11, 2023 6:17 अपराह्न

Indian Stock Market Nifty
Follow Us
---Advertisement---

Indian Stock Market Nifty: देश के शेयर बाजारों में आज (11 सितंबर) जोरदार तेजी का दौर देखने को मिला। देश के शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के दौर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 67,000 तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का संवेदी सूचकांक निफ्टी पहली बार कारोबार के दौरान 20,000 के आंकड़े को पार कर गया। बाजार में कारोबार का वक्त खत्म होने पर BSE सेंसेक्स 67,149.88 पर बंद हुआ और NSE निफ्टी 19996.35 पर बंद हुआ।

तेजी के साथ हुई थी कारोबार की शुरुआत

इससे पहले, सोमवार को कारोबार की शुरुआत लगातार सातवें दिन तेजी के साथ हुई थी। BSE का 30-शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में ही 293.7 अंक के उछाल के साथ 66,892.61 पर पहुंच गया था, जबकि NSE निफ्टी (Nifty) 95 अंक बढ़कर 19,914.95 पर कारोबार कर रहा था।

दरअसल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के सोमवार को बढ़त ले लेने के अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.18 प्रतिशत की गिरावट भी इसकी वजह रहे। उधर, जी20 समिट (G20 Summit 2023) के दौरान भारत द्वारा शानदार अध्यक्षता के चलते भी शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी दिखी तेजी

उधर, अदाणी ग्रुप के शेयरों में (Adani Group Stocks) भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जिससे NIFTY इंडेक्स को 20,000 के आंकड़े तक पहुंचने में मदद मिली। सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही अदाणी ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026