---Advertisement---

बड़ी सौगात! Noida International Airport के साथ जुड़ेगा Delhi Mumbai Expressway और Lucknow Agra Expressway; Faridabad, Mathura को होगा फायदा

Noida International Airport की कनेक्टिवटी बढ़ाने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और रेलवे को इस एयरपोर्ट से कनेक्ट किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2025 2:14 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है और माना जा रहा है कि जुलाई में इसकी शुरूआत हो सकती है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक पुष्टि होने बाकी ही, इससे पहले अन्य राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेसवे को इससे जोड़ा जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बता दें कि Noida International Airport शुरू होने के बाद कई राज्यों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। साथ ही इस एयरपोर्ट से Delhi Mumbai Expressway, Lucknow Agra Expressway समेत कई एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा, ताकि कनेक्टिविटी बढ़ सके। चलिए आपको बताते है कि कौन-कौन से एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट जुड़ेगा, जिससे कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Noida International Airport के साथ कनेक्ट होंगे ये एक्सप्रेसवे

गौरतलब है कि Noida International Airport को लेकर लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी है। कनेक्टिवटी बढ़ाने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और रेलवे को इस एयरपोर्ट से कनेक्ट किया जा रहा है। जिसमे Delhi Mumbai Expressway, Lucknow Agra Expressway, Ganga Expressway के साथ जुड़ेगा, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा नमो भारत ट्रेन को भी एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इस एयरपोर्ट के बनने के बाद दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का दवाब कम होने की उम्मीद है। सबसे खास बात है कि यहां से आगरा, मथुरा की दूरी काफी कम हो जाएगी, जिससे विदेशी पर्यटक डायरेक्ट वहां पर पहुंच सकेंगे।

नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट से कनेक्ट होने के बाद Faridabad, Mathura को होगा फायदा

Noida International Airport से Delhi Mumbai Expressway और Lucknow Agra Expressway को कनेक्ट किया जाएगा। जिससे कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। बता दें कि दिल्ली मुंंबई एक्सप्रेसवे के कनेक्ट होने के बाद फरीदाबाद, बल्लभगढ़ को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आसापास बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट और होटलों का निर्माण किया जाएगा, इसके अलावा आवाजाही मे भी सहूलियत होगी, जिससे टैक्सी, कैब सर्विस में भी बढ़ोतरी होगी और लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। वही Lucknow Agra Expressway से एयरपोर्ट के कनेक्ट होने के बाद मथुरा, आगरा की पहुंच और आसान हो जाएगी, जिससे बाद विदेशी पर्यटकों को दिल्ली आने की जरूरत नहीं होगी, वह एयरपोर्ट से सीधा अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026