---Advertisement---

यात्रीगण ध्यान दें! इस तारीख से Noida International Airport पर शुरू होगा फ्लाइटों का संचालन, मेट्रो, बस या कैब चेक करें बेस्ट ऑप्शन, जानें सबकुछ

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के संचालन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फ्लाइटों के संचालन की तारीफ फाइनल हो चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 2, 2026 1:42 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के संचालन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मालूम हो कि मार्च में पीएम नरेंद्र मोदी ने Noida International Airport का उद्घाटन किया था। वहीं अब इस एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए फ्लाइटों का संचालन शुरू किया जाएगी।

इसकी जानकारी खुद एयरपोर्ट की तरफ से अपने एक्स हैंडल से साझा की गई है। माना जा रहा है कि फ्लाइटों का संचालन शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब तो कम होगा ही, साथ ही दिल्ली और आसपास के कई शहरों को फायदा मिलेगा।

इस तारीख से होगा Noida International Airport पर फ्लाइटों का संचालन

बताते चले कि Noida International Airport ने अपने सोशल मीडिया प्लटेफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एयरपोर्ट द्वारा 15 जून 2026 से वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू करेगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर भारत में यात्रियों, एयरलाइनों और कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक नया प्रवेश द्वार खुलेगा।

IndiGo6E पहली उड़ान संचालित करेगा, जिसके तुरंत बाद AkasaAir और AirIndiaX भी उड़ान भरेंगे। हम जल्द ही अपने पहले यात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं”! हालांकि अभी एयरपोर्ट की तरफ से रूट को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

मेट्रो, बस या कैब चेक करें बेस्ट ऑप्शन

मेट्रो – बता दें कि दिल्ली से अभी डायरेक्ट एयरपोर्ट तक मेट्रो नहीं है, लेकिन यात्री दिल्ली से नोएडा और नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो से पहुंच सकते है। ग्रेटर नोएडा का आखिरी मेट्रो स्टेशन डिपोट मेट्रो स्टेशन है। इस स्टेशन से Noida International Airport की दूरी करीब 35-40 किलोमीटर की आसपास है।

यमुना एक्सप्रेसवे से भी पहुंच सकते है एयरपोर्ट – सरे विकल्प की बात करें तो यात्री यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए डायरेक्ट एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। अगर रूट की बात करें तो दिल्ली → नोएडा → ग्रेटर नोएडा → यमुना एक्सप्रेसवे → जेवर होगा।
वहीं अगर टाइमिंग की बात करें तो यात्री 1 से 1.5 घंटे के भीतर यहां पहुंत सकेंगे। सबसे खास बात है कि यह सबसे सीधा और तेज रास्ता माना जाएगा।

बसे और कैब भी है विकल्प – बता दें कि अथॉरिटी की तरफ से नोएडा के परी चौक से बसों का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। परी चौक से Noida International Airport की दूरी 35-40 किलोमीटर की है। इसके अलावा यात्री कैब से भी सीधा एयरपोर्ट पहुंच सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Punjab News

मई 17, 2026

Rashifal 18 May 2026

मई 17, 2026

Rain Alert 18 May 2026

मई 17, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 17, 2026