---Advertisement---

Noida International Airport से इस महीने फ्लाइटों का परिचालन हो सकता है शुरू, यह एयरलाइंस देंगी सुविधाएं; गाजियाबाद समेत इन जिलों की आएगी मौज

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के उद्घाटन में अब कुछ दिनों का ही समय बच गया है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 17, 2025 2:14 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के उद्घाटन में अब कुछ दिनों का ही समय बच गया है। बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूपी के साथ-साथ देश के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से अन्य राज्यों से भी दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी हो जाएगी। मालूम हो कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर 2025 को होना है। हालांकि फ्लाइटों के संचालन में यात्रियों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल दिसंबर तक फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस महीने शुरू हो सकता है संचालन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयपोर्ट पर फ्लाइटों का संचालन दिसंबर तक शुरू हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि उद्घाटन के 1 से 2 महीने बाद परिचालन संभव है। माना जा रहा है कि शुरूआत में इस एयरपोर्ट से करीब 10 राज्यों के लिए फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है।

यह एयरलाइंस दे सकती है सुविधाएं

फ्लाइट संचालन को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शुरूआत में फ्लाइटों के संचालन का जिम्मा अकासा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो को मिल सकता है, जो अन्य राज्यों की संचालन व्यवस्था देखेंगी। घरेलू उड़ानों के संचालन के बाद इस एयरपोर्ट से अन्य देशों के लिए भी संचालन शुरू हो सकता है। हालां कि इसमे अभी थोड़ा समय लगने की उम्मीद है।

Noida International Airport के शुरू होने से गाजियाबाद समेत इन जिलों की आएगी मौज

गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्रेटर नोएडा से सबसे नजदीक है। इसके अलावा गाजियाबाद, आगरा, समेत कई जिलों में होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल समेत कई चीजें बनने की उम्मीद है, जिससे रोजगार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026