---Advertisement---

गुड न्यूज! दिल्ली से Noida International Airport को जोड़ने के लिए बनेगा नया सिक्स लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे; गाजियाबाद समेत इन शहरों को होगा जबरदस्त फायदा

Noida International Airport शुरू होने से पहले दिल्लीवासियों को बड़ी खुशखबरी मिल गई है, दरअसल अब दिल्ली से एयरपोर्ट की सीधी पहुंच हो जााएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 25, 2025 4:47 अपराह्न | Updated: अप्रैल 25, 2025 6:37 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: भारत में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है, हालांकि इसके संचालन में थोड़ी देरी आ रही है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले 2 महीनों में आम यात्रियों के लिए इस एयरपोर्ट को खोल दिया जाएगा। मालूम हो कि Noida International Airport शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली, एनसीआर और जेवर के आसापास के इलाकों को होगा, जिसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर से इस एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। वहीं कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के बीच सिक्स लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जो सीधा नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट से जाकर जुडे़गा, इससे पहुंच तो आसान होगी ही, सााथ ही व्यापार क्षेत्र को भी जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

दिल्ली से Noida International Airport के बीच बनेगा 6 लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे

बताते चले कि नोएडा प्राधिकरण ने कालिंदी कुंज के पास ओखला बैराज से यमुना एक्सप्रेसवे के बीच एक सिक्स लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने की मंजूरी दे दी है, जो सीधा Noida International Airport तक जाएगा। अभी दिल्ली और फरीदाबाद आने के लिए लोगों को डीएनडी से कालिंदी कुंज को पार करके मीठापुर होते हुए फरीदाबाद पहुंचना होता है, जिसमे जाम के कारण काफी समय लग जाता है, वहीं ये नया 6 लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे कालिंदी कुंज के पास ओखला बैराज से होकर सीधा यमुना एक्सप्रेसवे पर मिलेगा और सीधा एयरपोर्ट पहुंचेगा। जिससे दिल्ली में रह रहे लोगों की पहुंच एयरपोर्ट तक की हो जाएगी।

गाजियाबाद, नोएडा समेत इन शहरों को होगा जबरदस्त फायदा

बताते चले कि इस सिक्स लेन नए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से Noida International Airport की दूरी कम होगी ही, साथ में गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा, दरअसल अभी नोएडा या ग्रेटर नोए़डा से दिल्ली या फरीदाबाद जानें में पहले लोगों को घंटों जाम से जूझना होता है, उसके बाद पहले वह कालिंदी कुज आते है, और फिर वह फरीदाबाद या दिल्ली के अन्य जगहों पर जाते है, जिसमे उनका काफी समय बर्बाद होता है। इसके अलावा यह कॉरिडोर 37.2 किलोमीटर तक फैला होगा,

जिसमें 26.5 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड होगा तथा शेष 10.7 किलोमीटर हिस्सा जमीनी स्तर पर होगा। यानि जाम की पूरा झंझट खत्म हो जाएगा। वहीं इसके शुरू होने के बाद गाजियाबाद, नोएडा समेत कई शहरों को जबरदस्त फायदा होगा, इसके अलावा व्यापार के लिहाज से भी यह काफी महत्वपूर्ण होगा और इन जगहों से दिल्ली की दूरी बेहद कम हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026