Noida International Airport से इस मशहूर पर्यटन स्थल के लिए इंडिगो फ्लाइट का होगा संचालन, रूट देख खिल उठेगा चेहरा

Noida International Airport पर जल्द ही फ्लाइटों का संचालन के कई शहरों के बीच फ्लाइटों का संचालन शुरू होने जा रहा है। जिससे कई शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

Noida International Airport

फाइल फोटो

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द फ्लाइटों का संचालन शुरू होने जा रहा है। बता दें कि 14 जून से इस एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए फ्लाइटें उड़ान भरती हुई नजर आएंगी। मालूम हो कि Noida International Airport कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

इसके शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट का भी दवाब कम होगा। इस हवाईअड्डे को काफी आधुनिक बनाया गया है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें ना हो। वहीं अब एयरपोर्ट ने अपने एक्स हैंडल पर फ्लाइटों के संचालन की जानकारी दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Noida International Airport से इस पर्यटन स्थल तक होगा फ्लाइटों का संचालन

बता दें Noida International Airport ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “नए रूट की सूचना, अब नोएडा और जम्मू के बीच IndiGo6E के साथ आसानी से यात्रा करें। 16 जून से शुरू”। बता दें कि यह रूट कई मायनों में काफी खास है। गर्मियों की छुट्टी शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रूख करते है।

इसके अलावा गर्मी के समय में माता बैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए भी लोग जाते है। Noida International Airport से जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू होने से दिल्ल-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों को फायदा होगा। यानि जो भी फ्लाइट से यात्रा करना चाहता है वह आसानी से इस एयरपोर्ट पर पहुंच सकता है।

इन शहरों के लिए भी उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

जम्मू के अलावा Noida International Airport से कई अन्य शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन शुरू होगा। हैदराबाद, बेंगलुरु और अमृतसर के बीच भी 15 जून से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अकासा एयरलाइंस भी बेंगुलरू और नवी मुंबई के बीच 16 जून से फ्लाइटों का संचालन शुरू करेगी।

गौरतलब है कि आने वाले दिनों में अन्य शहरों के बीच भी फ्लाइटों का संचालन शुरू होने जा रहा है, जो अपने आप में एक गेमचेंजर साबित होगा। सबसे खास बात है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यह एयरपोर्ट काफी अहम है।

 

 

Exit mobile version