CM Yogi Adityanath: टैंक में डूबे छात्रों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है’

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में एक टैंक में डूबने से छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और इसे एक बेहद दर्दनाक घटना बताया।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में टैंक हादसे में मरे चारों छात्रों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक करने वाला पोस्ट किया है। जिसमें वो शोक व्यक्त कर रहे हैं। मृतक चारों छात्र संस्कृत के विद्यार्थी थे। ये महर्षि परिणय संस्कृत गुरुकुलम की है। ये हादसा 6 अक्टूबर 2026 को रात करीब 10 बजे के आस-पास हुआ है। टैंक के भीतर जमा जहरीली गैस के कारण चारों छात्रों की दर्दनाक मौत ने हर किसी को दुखी और परेशान कर दिया है।

CM Yogi Adityanath ने वृंदावन में हुई छात्रों की मौत पर जताया दुख

यूपी के सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मथुरा के वृंदावन में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

देखें पोस्ट

ॐ शांति। ‘

महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय में कैसे हुआ हादसा?

ये दर्दनाक घटना वृंदावन के चैतन्य विहार क्षेत्र में मौजूद महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय की है। बताया जा रहा है कि, गुरुकुल में मौजूद समरसेबल टैंक में बदबू आ रही थी। जिसे ठीक करने के लिए एक छात्र रात करीब 10 बजे टैंक के अंदर गया। लेकिन वो जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया, फिर उसे बचाने के लिए तीन अन्य छात्र भी टैंक में उतरे लेकिन वो भी इसकी चपेट में आ गए और उनकी भी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के नाम मनु कटारे, विशु, देवांश और आर्यन बताया जा रहा है। वहीं, रुद्र नाम के छात्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की टीमें गुरुकुल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। इसके साथ ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इससे मौत का असली कारण जानने में मदद मिलेगी। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह के द्वारा ये जांच गंभीरता से कराई जा रही है।

 

 

Exit mobile version