---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने लखनऊ और सीतापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा ‘ आपकी सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता’

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के लखनऊ एवं सीतापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण सीएम की तरफ से किया गया और लोगों को हर संभव मदद प्रदान किया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और कैसे आपदा की घड़ी में तत्परता के साथ सरकार खड़ी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 6, 2026 1:00 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की वजह से जल जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में सरकार उनके लिए हर संभव मदद कर रही है और साथ खड़ी है। वहीं इस सबके बीच हवाई सर्वेक्षण के द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ ने जायजा लिया और हर संभव सरकार की तरफ से मदद प्रदान किया गया। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है और खान-पान से लेकर उन्हें एक आश्रय देने के लिए भी सरकार पूरी तरह से साथ है। इसे लेकर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट लिखा और बताया कि कैसे सरकार जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।

बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात को लेकर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई तस्वीरों को शेयर करते हुए नजर आए जहां वह बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलते हुए दिखते हैं। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने अपनी झलकियां भी लोगों को दिखाई है और इसके साथ ही कैप्शन में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद लखनऊ एवं सीतापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आज हवाई सर्वेक्षण किया साथ ही बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।

CM Yogi Adityanath जनता के हित में इस तरह कर रहे काम

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आपदा की घड़ी में यूपी गवर्नमेंट प्रत्येक प्रभावित परिवार को हर प्रकार से सहयोग करने के लिए पूरी तत्परता के साथ खड़ी है। हमारी सरकार की प्रतिबद्धता आपकी सुरक्षा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पोस्ट के साथ यह बता दिया कि उनके लिए जनता के हित में लिया जाने वाले फैसले ही सर्वोपरि है। किसी भी प्राकृतिक आपदा की वजह से जनता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए सरकार लगातार उनके साथ खड़ी है।

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से हर संभव मदद प्रदान किया जा रहा है ताकि आपदा में लोगों को सरकार का साथ मिले।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 6, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 6, 2026

Punjab News

अक्टूबर 5, 2026

Punjab News

अक्टूबर 5, 2026