---Advertisement---

टैक्सी, कैब का झंझट खत्म! Noida International Airport के पास बनेगा नया बस टर्मिनल; उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए मिलेंगी लग्जरी बसें, इन जगहों का बदलेगा हुलिया

Noida International Airport के पास एक बस टर्मिनल बनने जा रहा है, जहां से उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई जिलों के लिए बसों का संचालन होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2025 2:57 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश को जल्द एक नई एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है, जो एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। जानकारी के मुताबिक इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं जुलाई के अंत तक आम यात्रियों के लिए इस एयरपोर्ट को शुरू की जानें की उम्मीद है, अभी तारीख को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। यूपी के जेवर में स्थित Noida International Airport से अन्य राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार नए निर्माण किए जा रहे है, वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एयरपोर्ट के समीप नया बस टर्मिनल बनेगा, जहां से हरियाणा, उत्तराखंड से कई राज्यों के लिए लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। माना जा रहा है कि इससे यात्रियों को तो फायदा होगा ही, साथ ही रोजगार में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

Noida International Airport के पास बनेगा नया बस टर्मिनल

बता दें कि Noida International Airport ने बस सेवा के लिए हरियाणा और उत्तराखंड और हरियाणा ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से करार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के कुछ दूर ही बस स्टॉप यानि बस टर्मिनल बनाया जाएगा, जहां पर उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी, दिल्ली आने जाने वाले बसों का आवागमन होगा, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिलेगा, साथ ही कैब टैक्सी का झंझट भी खत्म हो जाएगा, यात्री आसानी से लग्जरी बसों की मदद से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे, जिससे पैसों की भी बचत होगी। सबसे खास बात है कि पहाड़ों पर जानें के लिए अब यात्रियों को दिल्ली नहीं आना पडे़गा। नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट से उतरक वह उत्तराखंड की बस पकड़कर सीधा उत्तराखंड पहुंच सकेंगे, जिससे काफी समय बचेगा।

बस टर्मिनल बनने के बाद गुरूग्राम समेत कई जिलों का बदल जाएगा हुलिया

माना जा रहा कि Noida International Airport के पास बस टर्मिनल बनने के बाद कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, जिसमे गुरूग्राम, फरीदाबाद, पलवल, जेवर, मुथरा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत कई जिलें शामिल है। गौरतलब है कि यह एयरपोर्ट के सबसे नजदीक जिलें है, यानि यहां पर आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी, यानि आसान भाषा में समझे तो एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद आसापास होटल, रेस्टोरेंट, कंपनियां बनेगी, जिससे यात्री यहां भी ठहर सकेंगे, जिससे रोजगार और रियलटी सेक्टर में जबरदस्त वृद्धि होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026