---Advertisement---

Ola-Uber Strike: सावधान! ओला, उबर चालकों के ऐलान से दिल्ली समेत कई शहरों में दहशत, इन कारणों से नहीं चलेंगी ऑटो, टैक्सी; जानें पूरी डिटेल

Ola-Uber Strike: अगर आप भी ओला, उबर, रेपिडो की मदद से टैक्सी, या बाइक बुक करते है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 7, 2026 12:34 अपराह्न

Ola-Uber Strike
Follow Us
---Advertisement---

Ola-Uber Strike: अगर आप भी ओला, उबर, रेपिडो की मदद से टैक्सी, या बाइक बुक करते है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि आज यानि 7 फरवरी 2026 को ड्राइवरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि इस हड़ताल से दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद समेत कई शहरों के लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। ड्राइवरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा कमीशन ज्यादा लिया जा रहा है, जिसकी वजह से चालकों को काफी कम मुनाफा हो रहा है। गौरतलब है कि ड्राइवर यूनियन लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहा है। लेकिन किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई है। तेलंगाना जीआईजी और प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

ओला, उबर के ऐलान से कई शहरों में दहशत

प्रतिदिन लाखों का संख्या में लोग ओला, उबर, रेपिडो टैक्सी की मदद से एक गंतव्य से दूसरे गंतव्य तक सफर तय करते है। लेकिन ओला, उबर के ऐलान से ऐसे लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। बता दें कि आज यानि 7 फरवरी 2026 को करीब 6 घंटों तक ऐप बंद करके विरोध जताएंगे। यानि इस दौरान किसी प्रकार का ऑटी, टैक्सी बाइक बुक नहीं किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक हड़ताल का मुख्य कारण पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, कंपनियों द्वारा बहुत ज्यादा कमीशन काटना और किराए में कोई न्यूनतम आधार तय न होना है।

लाखों ड्राइवर द्वारा यह लंबे समय से यह शिकायत की जा रही है कि कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय करती हैं, सर्ज चार्ज लगाती हैं और ड्राइवरों की कमाई पर बहुत असर पड़ता है। वहीं यूनियन लगातार यह मांग कर रहे है कि न्यूनतम किराया तय करें, कमीशन की दर कम की जाए और ऐप कंपनियों पर सख्त नियम बनाए जाएं।

Ola-Uber Strike पर क्या बोला ड्राइवर?

दिल्ली: ऐप-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला, उबर और रेपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने आज कम किराए, घटती कमाई, मनमाने कमीशन और अन्य मुद्दों के विरोध में छह घंटे की देशव्यापी हड़ताल की। एक ड्राइवर ने कहा,

“मैं ओला और उबर दोनों के लिए गाड़ी चलाता हूं, और हम आज हड़ताल पर हैं क्योंकि कंपनियों के रेट बहुत कम हैं और रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।”

तेलंगाना जीआईजी और प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन ने कहा “केंद्र सरकार के परिवहन विभाग से हमारी दो मांगें हैं, इसलिए हमने कल अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया था।

मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 में ऐसे प्रावधान शामिल हैं जो कैब चालकों, ऑटो चालकों और बाइक चालकों को प्रभावित करेंगे।

इनमें वाणिज्यिक नंबर प्लेट के बिना गैर-वाणिज्यिक वाहनों के उपयोग की अनुमति दी गई है। हम इस प्रावधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी मांग यह है कि एग्रीगेटर कंपनियां अपना किराया खुद तय करें। हम चाहते हैं कि सरकार एक निश्चित किराया तय करे। जब राज्य सरकार किराया तय करेगी, तो चालकों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा। हमने दिल्ली और सभी राज्यों से राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान किया है।”

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026