---Advertisement---

Palwal Aligarh Expressway: चंद मिनटों में पूरा होगा पलवल से यूपी के इस शहर तक का सफर, ग्रेटर नोएडा, मथुरा के लिए एक्सप्रेसवे साबित होगा मील का पत्थर

Palwal Aligarh Expressway: देश में एक और एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है, जो हरियाणा और यूपी के दो प्रमुख शहर को एक दूसरे को जोड़ेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 13, 2025 5:06 अपराह्न

Palwal Aligarh Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Palwal Aligarh Expressway: देशभर में एक्सप्रेसवे का जाल तेजी से बिछ रहा है। वहीं एक और एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है, जो हरियाणा और यूपी के दो प्रमुख शहर को एक दूसरे को जोड़ेगा। इसे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली, नोएडा समेत कई जगहों के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। अगर पलवल अलीगढ़ एक्सप्रेसवे की बात करें तो यह कई जिलों के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। मालूम हो कि अभी अलीगढ़ से पलवल जानें में लंब वक्त लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने से इसकी दूरी महज चंद मिनटों में पूरी की जा सकेगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

चंद मिनटों में पूरी होगी पलवल से अलीगढ़ की दूरी

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से हरियाणा के पलवल तक एक नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह एक्सप्रेसवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न फेरिफेरल के इंटरचेंज से जुड़ेगा। वहीं पलवल-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे बनने से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा के अन्‍य शहरों में यूपी से आना जाना और आसान हो जाएगा। पहले पलवल से अलीगढ़ जानें में घंटों का समय लगता है। लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने से घंटों का सफर चंद मिनटों में पूरी हो सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा नोएडा और गुरुग्राम को होगा।

Palwal Aligarh Expressway बनने से नोएडा, गुरूग्राम के लिए साबित होगा मील का पत्थर

बता दें कि अभी नोएडा से गुरूग्राम जाने में लोगों को घंटों का समय लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने से नोएडा से गुरूग्राम जानें वाले लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ पलवल एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए अलीगढ़ के करीब 43 गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिन गांव की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा, वहां पर जीपीएस से निशानदेही भी शुरू हो गई है। सबसे खास बात है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से अलीगढ़ से एनसीआर की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। साथ ही व्यवसाय के लिहाज से भी यह एक्सप्रेसवे एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026