DNP India Hindi

PAN Aadhaar Link: 1 जनवरी 2026 से इन लोगों का पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय, फटाफट निपटा ले ये जरूरी काम, नहीं तो बढ़ जाएगी मुसीबत; जानें सबकुछ

PAN Aadhaar Link

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

PAN Aadhaar Link: जिनका पैन कार्ड- आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उनकी मुसीबत बढ़ने वाली है। दरअसल 1 जनवरी 2026 से ऐसे लोगों का पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। मालूम हो कि अभी के समय में पैन कार्ड की जरूरत लगभग सभी कार्यों में पड़ती है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर आईटीआर दाखिल करने तक, हर चीज में पैन कार्ड अभी जरूरी है। इसी बीच सीबीडीटी की तरफ से इसे लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए गए है कि अगर आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं होता है, तो वह 1 जनवरी 2026 को बंद हो जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

1 जनवरी 2026 से इन लोगों का पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय

अगर आपका भी पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो यह खबर आपके काम ही हो सकती है। दरअसल जिनका भी पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है। उनका 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। जिसके बाद –

यानि अगर पैन कार्ड बंद होता है, तो लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कैसे करें PAN Aadhaar Link?

जिनका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके पास अभी 2 महीने का समय बचा है। इस प्रक्रिया को पूरा करके वह पैन कार्ड निष्क्रिय होने से बचा सकते है।

Exit mobile version