---Advertisement---

Passport News: खुशखबरी! अब घर बैठे बनवा सकते हैं अपना पासपोर्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Passport News: आजकल पासपोर्ट बनवाना बहुत आसान हो गया है। अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एम पासपोर्ट सेवा ऐप के जरिए आसानी से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको 150 रुपये का शुल्क देना होगा। चलिए आपको बताते ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2024 7:47 अपराह्न

Passport News
Follow Us
---Advertisement---

Passport News: आजकल पासपोर्ट बनवाना बहुत आसान हो गया है। अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एम पासपोर्ट सेवा ऐप के जरिए आसानी से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको 150 रुपये का शुल्क देना होगा। चलिए आपको बताते है कि आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई कर सकते है।

Passport News: घर बैठे पासपोर्ट कैसे बनवाएं

हर कोई अपने जीवन में कम से कम एक बार विदेश जाना चाहता है। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। दरअसल, विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा की भी जरूरत होती है। पासपोर्ट बनवाने के बाद ही आपको वीजा भी मिलता है। (Passport News) पासपोर्ट आपकी नागरिकता साबित करने वाला एक दस्तावेज है। अगर आपने अभी तक अपना पासपोर्ट नहीं बनवाया है तो अब आप घर बैठे आराम से अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

Passport News: आवेदन कैसे करें?

Passport News
Passport

●आपको अपने फोन में एम पासपोर्ट सेवा ऐप डाउनलोड करना होगा।

●इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

●अब अपने नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय का विकल्प चुनें।

●इसके बाद अपनी विभिन्न जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी दर्ज करें।

●अब आपको एक पासवर्ड बनाना होगा. आपको हमेशा एक मजबूत पासवर्ड बनाना चाहिए। यदि आप पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आप Forgot Password विकल्प का चयन करके दोबारा पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं।

●इसके बाद कैप्चा दर्ज करें और सबमिट चुनें। इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

●इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय आपके ई-मेल आईडी पर वेरिफिकेशन लिंक साझा करेगा।

●आपको लिंक पर क्लिक करके लॉग इन करना होगा।

●वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको एमपासपोर्ट सर्विस ऐप को बंद करना होगा और दोबारा लॉग इन करना होगा।

●अब अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट का विकल्प चुनें।

●इसके बाद आपको सारी जानकारी दर्ज करनी होगी और ऐप पर दिखाए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

●अब आप पासपोर्ट के लिए फीस का भुगतान करें।

●इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट फिक्स करना होगा और पासपोर्ट सेंटर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026