---Advertisement---

खुशखबरी! Patna-Purnea Expressway कैसे साबित होगा गेमचेंजर? छपरा, हाजीपुर को होगा जबरदस्त फायदा; पलक झपकते ही 300 किलोमीटर की दूरी होगी तय

Patna-Purnea Expressway: बिहार को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है, जिससे पटना से पूर्णिया जाना और आसान हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2025 10:59 अपराह्न

Patna-Purnea Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Patna-Purnea Expressway: बिहार को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है, जिससे पटना से पूर्णिया जाना और आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। राजधानी पटना से बड़ी संख्या में लोगों का एक जिले से दूसरे जिलों में आना जाना होता है। कई बार जाम के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है, जिसके कारण लोगों का काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं Patna-Purnea Expressway के बनने के बाद पटना से पूर्णिया की दूरी मात्र 3 घंटे की रह जाएगी। बता दें कि अभी पटना से पूर्णिया जानें में करीब 7 से 8 घंटा लगता है।

Patna-Purnea Expressway बिहार के लोगों के लिए कैसे साबित होगा गेमचेंजर?

बताते चले कि Patna-Purnea Expressway खुलने के बाद यह बिहारवासियों के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। पटना औऱ पूर्णिया व्यवसाय के लिहाज से काफी प्रमुख है, क्योंकि यहां से झारखंड की दूरी काफी कम है और जिससे पटना की दूरी भी कम हो जाएगी, जिससे सामान लाने में और आसानी हो जाएगी। इसके साथ ही सहरसा में बड़े-बड़े कारखाने और सहरसा से भागलपुर, बेगूसराय की दूरी काफी कम जससे एक जिलों से दूसरे जिलों की कनेक्टिविटी औऱ बढ़ जाएगी, यानि आसान भाषा में कहा जाए तो इस एक्सप्रेसवे से बिहार को और रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही करीब 1800 करोड़ की लागत से इस एक्सप्रेसवे को बनाया जाएगा। मालूम हो कि अभी हाल ही में बिहटा एयरपोर्ट की भी पीएम मोदी द्वारा शिल्यानास किया गया था।

इस एक्सप्रेसवे के बनते ही छपरा, हाजीपुर को होगा जबरदस्त फायदा

गौरतलब है कि Patna-Purnea Expressway बनने के बाद कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक यह एक्सप्रेसवे दिघवारा दिघबारा एनएच-31 हाजीपुर-छपरा रोड से शुरू होगा। इसके बाद यह लक्षमणपुर, जनदाहा से उत्तर, सारंगपुर-सरायरंजन के बीच से एनएच-322 होते हुए चन्दोर मध्य तक जाएगा। जिसके बाद ये एक्स्प्रेसवे दरभंगा जिलें को जोड़ते हुए सहरसा पहुंचेगा। माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद से छपरा और हाजीपुर का पूरा हुलिया बदल जाएगा। छपरा में पटना के तर्ज पर मरीन ड्राइव भी बन रहा है, साथ ही लोगों को जाम से भी निजात मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य जिलों से हाजीपुर की पहुंच बेहद आसान हो जाएगी। जो सीधा पटना को कनेक्ट करती है। वहीं इसको बनाने का लक्ष्य 3 साल का रख गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026