---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच क्या है एक लीटर तेल के दाम, जानें अपडेट

Petrol and Diesel Price: सोमवार के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमत जान सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 27, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 27 मार्च (सोमवार) के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमते अपडेट कर दी है। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानिए एक लीटर पेट्रोल और डीजल  के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी। तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। इसके बाद ये पूरे देश में लागू हो जाती हैं।

जानिए क्या है Petrol and Diesel Price

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

इतने समय से नहीं बदले रेट

भारत में बीते लगभग 10 महीनों से पेट्रोल और डीजल के भाव नहीं बदले है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने बीते साल 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। बीते साल यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 75 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं, WTI क्रूड तेल की कीमतें करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः Hindenburg Research में Amrita Ahuja पर लगे गंभीर आरोप, जानें कौन हैं और भारत से क्या है कनेक्शन

इस तरह से रोज जानें रेट

अगर आप पेट्रोल और डीजल के रोजाना के दाम पता करना चाहते हैं तो आप घर बैठे इसे जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक एसएमएस करना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी।

वहीं, आप अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Fake Identity: इस तरह से नहीं खरीद पाएंगे सिम, वॉट्सऐप, टेलीग्राम पर दी फर्जी पहचान तो होगी जेल

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026