---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में ईंधन के रेट्स

Petrol-Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव करती हैं। इसी बीच सोमवार 7 अगस्त को भी कई जगह पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 7, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 7, 2023 1:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव करती हैं। इसी बीच सोमवार 7 अगस्त को भी कई जगह पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 1.29 बढ़ोतरी के बाद यह 86.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में 1.56 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की रेट बदले गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है वहीं चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 102.74 रुपए और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 94.33 रुपए लीटर बिक रहा है। मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर दिख रहा है।

इन शहरों में जाने पेट्रोल डीजल के रेट

आगरा की बात करें तो पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 96.49 रुपए डीजल 11 पैसे महंगा होकर 89.66 रुपए लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपए और डीजल 6 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपए लीटर बिक रहा है। लखनऊ की बात करें तो पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपए और डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपए लीटर बिक रहा है। जयपुर में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 108.48 और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 93.72 रुपए लीटर बिक रहा है। वही गुरुग्राम में पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 97.10 रुपए और डीजल 31 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपए लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद में पेट्रोल जो पैसे सस्ता होकर 96.40 रुपए और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 92.14 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

घर बैठे जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026