---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में दिखा बंपर उछाल, जानें किन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है ऐसे में अगर 12 जुलाई को क्रूड ऑयल के दामों की बात की जाए तो जब डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 0.56 फ़ीसदी के उछाल के साथ कच्चे तेल की कीमतें 73.40 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 12, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है ऐसे में अगर 12 जुलाई को क्रूड ऑयल के दामों की बात की जाए तो जब डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 0.56 फ़ीसदी के उछाल के साथ कच्चे तेल की कीमतें 73.40 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल में 0.48 फ़ीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में 12 जुलाई को ब्रेंट क्रूड ऑयल 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर देश भर में पेट्रोल डीजल के दाम तय किए जाते हैं।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए सुबह के अपडेट के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.08 रुपए और डीजल 94.40 पिता के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

वहीं अगर अन्य शहरों की बात की जाए तो नोएडा में पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपए और डीजल 90.08 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही प्रयागराज में पेट्रोल 75 पैसे महंगा होकर 97.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74 पैसे महंगा होकर 90.54 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इसी के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात की जाए तो, जयपुर में 1 लीटर पेट्रोल 60 पैसे सस्ता होकर 108.48 रुपए और डीजल 56 पैसे सस्ता होकर 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Also Read: Bengal Panchayat Election Results 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC की बंपर जीत, BJP-कांग्रेस के खाते में आई इतनी सीटें

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: बारिश में बीच सड़क पर रोमांटिक हुआ कपल, डांस की Viral Video देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026