---Advertisement---

Crude Oil की कीमत में गिरावट, UP-Bihar के कई हिस्सों में बदले Petrol-Diesel के दाम; जानें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर आज फिर एक बार उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2024 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर आज फिर एक बार उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इसके तहत WTI क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 71.29 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 76.80 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां सभी राज्यों में Petrol-Diesel के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत सभी प्रमुख महानगरों से लेकर प्रमुख शहरों तक में ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं UP-Bihar के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल के रेट बदलने की खबर है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए Petrol-Diesel के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में Petrol-Diesel के ताजा रेट

भारत के सभी प्रमुख महानगरों में आज Petrol-Diesel के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार नई दिल्ली से मुंबई तक जैसे महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
चेन्नई102.86 रुपये94.46 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में Petrol-Diesel के ताजा रेट

तेल कंपनियों ने भारत के सभी प्रमुख शहरों में भी Petrol-Diesel के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
आगरा96.77 रुपये89.55 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.81 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
नोएडा96.58 रुपये89.75 रुपये
रांची99.84 रुपये94.65 रुपये
गुरुग्राम96.85 रुपये89.73 रुपये

UP-Bihar के कई हिस्सों में बदली Petrol-Diesel की कीमत

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार आज UP-Bihar के कई हिस्सों में Petrol-Diesel की कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत यूपी में पेट्रोल-डीजल के रेट में क्रमशः 35 पैसे और 34 पैसे की गिरावट देखी गई है। वहीं बिहार में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 29 पैसे और 27 पैसे सस्ता होने की खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026