---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में लुढ़की कच्चे तेल की कीमत, UP-बिहार के इन हिस्सों में बदले ईंधन के दाम; जानें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 4, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इसके तहत डब्लूटीआई क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 74.07 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूज ऑयल की 78.88 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से ट्रेड करता पाया गया। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज यूपी के साथ बिहार के कुछ हिस्सों में ईंधन की कीमत में बदलाव दर्ज किए गए हैं। बता दें कि ये बदलाव वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) व अन्य फैक्टरों के प्रभावित होने के कारण दर्ज किए जाते हैं। ऐसे में आइए हम आपको भारतीय महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारतीय महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत आज फिर एक बार स्थिर देखने को मिली है। इसमें मुंबई, बेंगलुरु के साथ नई दिल्ली जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन की कीमत

भारत के सभी प्रमुख महानगरों के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
तिरुवनंतपुरम109.7398.53
भुवनेश्वर103.1994.76
जयपुर108.4893.72
चंडीगढ़96.2084.26
नोएडा97.0090.14
हैदराबाद109.6697.82
लखनऊ96.3689.53

यूपी-बिहार में बदले ईंधन के दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यूपी के साथ बिहार के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं। इसके तहत आज बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली 0.06 पैसे की बढ़त देखने को मिली है। पटना में आज पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। यूपी की बात करें तो लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 16 पैसे का इजाफा दर्ज किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक आज यहां पेट्रोल 96.36 रुपये तो डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर के भाव से उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026