---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पंजाब-महाराष्ट्र में भी बदले ईंधन के दाम; जानें अपने शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार से तेल कंपनियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार राहत मिल रही है। खबर है कि आज फिर एक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 6, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार से तेल कंपनियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार राहत मिल रही है। खबर है कि आज फिर एक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ग्लोबल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 73.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के 78.03 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करने की खबर है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से तेल कंपनियों की देनदारी कम होती है और पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की संभावना रहती है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां भी ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत पंजाब के साथ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव दर्ज किए गए हैं। वहीं महानगरों के साथ अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है।

महानगरों में ईंधन के ताजा रेट

भारतीय महानगरों में ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत चेन्नई से लेकर मुंबई व नई दिल्ली जैसे महानगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है।

महानगरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
चेन्नई102.77 रुपये94.37 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन के ताजा रेट

भारतीय महानगरों के साथ शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
नोएडा96.59 रुपये89.76 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
हैटराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये

पंजाब-महाराष्ट्र में बदली ईंधन की कीमत

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के मुताबिक पंजाब के साथ महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत पंजाब के कई हिस्सों में पेट्रोल 22 पैसे तो वहीं डीजल 21 पैसे सस्ता हो गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भी पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे तो डीजल के कीमत में 21 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026