---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में लुढ़की कच्चे तेल की कीमत, UP-पंजाब में भी बदले ईंधन के दाम; जानें कहां 100 के पार पहुंचा पेट्रोल

Petrol-Diesel Price: अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार आज WTI क्रूड ऑयल 69.82 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 74.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 9, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार आज WTI क्रूड ऑयल 69.82 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 74.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बता दें कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का ये क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां के विभिन्न शहरों व महानगरों के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज यूपी के साथ पंजाब के कुछ हिस्सों में ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। वहीं अन्य महानगरों व शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत स्थिर दर्ज की गई है। इसके साथ ही पटना-जयपुर के तरह कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारतीय महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। इसमें मुंबई के साथ नई दिल्ली व कोलकाता जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
चेन्नई102.80 रुपये94.40 रुपये
बेंगलुरु106.94 रुपये87.89 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन के दाम

भारत के लगभग कई प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों में तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा दाम की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
नोएडा96.58 रुपये89.75 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये

इन शहरों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल

देश के कई ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। इसमें पटना के साथ जयपुर व अन्य शहर शामिल हैं।

शहरपेट्रोल (100 के पार)डीजल
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
पटना108.12 रुपये94.86 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
भुवनेश्वर103.11 रुपये94.68 रुपये
तिरुवनंतपुरम109.73 रुपये98.53 रुपये

इन राज्यों में बदली ईंधन की कीमत

भारतीय बाजार में तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के तहत कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव दर्ज किया है। इसमें यूपी के साथ पंजाब जैसे राज्य हैं। जानकारी के अनुसार यूपी में पेट्रोल 39 पैसे तो डीजल 38 पैसे सस्ता हुआ है। वहीं पंजाब में पेट्रोल की कीमत में 48 पैसे तो डीजल की कीमत में 49 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026