---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, जानें अपने यहां फ्यूल के ताजा रेट्स

शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 79.03 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से बिक रहा है वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.28 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 26, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। ऐसे में आपको बता दें कि, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर भारत में पेट्रोल डीजल के दाम तय किए जाते हैं। इसी कड़ी में अगर कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 79.03 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से बिक रहा है वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.28 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

कच्चे तेल में गिरावट के बाद महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के बाद अगर महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। साथ ही अगर नई दिल्ली की बात की जाए तो नई दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

इसी के साथ बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल दो पैसे सस्ता होकर 107.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल दो पैसे सस्ता होकर 94.34 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ नोएडा में पेट्रोल चार पैसे सस्ता होकर 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल चार पैसे सस्ता होकर 89.89 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वही राजस्थान की अजमेर में भी पेट्रोल 68 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 61 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026