---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल, जानें आपके शहर में क्या हैं ईंधन के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर तेल कंपनियों के साथ आम आदमी भी इसकी जानकारी लेना चाहता है। दावा किया जाता है कि अगर ग्लोबल मार्केट में कच्चे तले की कीमते प्रभावित होती हैं तो इसका असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 2, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर तेल कंपनियों के साथ आम आदमी भी इसकी जानकारी लेना चाहता है। दावा किया जाता है कि अगर ग्लोबल मार्केट में कच्चे तले की कीमते प्रभावित होती हैं तो इसका असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता है। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.32% की गिरावट के साथ 82.83 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े पर ट्रेड कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.24% की गिरावट के साथ 75.72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर यहां महानगरों से लेकर सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको महानगरों के साथ शहरों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

देश के सभी प्रमुख महानगरों के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी किए हैं। इसके तहत आज फिर एक बार ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है।

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन की ताजा कीमत

देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये 89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
पटना107.30 रुपये 94.09 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
नोएडा96.65 रुपये89.82 रुपये

क्या होता है बैरल?

बैरल माप की वो इकाई है जिसमें ड्राई बैरल, फ्लूइड बैरल, ऑयल बैरल आदि का मापन होता है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मापन भी बैरल में ही किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि एक बैरल में लगभग 159 लीटर कच्चे तेल की मात्रा होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026