---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों ने पकड़ी तेजी, आगरा से लेकर जयपुर तक महंगे हुए फ्यूल के दाम

Petrol Diesel Price: 2 सितंबर 2023 शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो शनिवार के दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 83.71 डॉलर प्रति बैरल के दर से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 86.86 डॉलर प्रति बैरल से कारोबार कर रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 2, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2 सितंबर 2023 शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो शनिवार के दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 83.71 डॉलर प्रति बैरल के दर से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 86.86 डॉलर प्रति बैरल से कारोबार कर रहा है।

चेन्नई में बदलें पेट्रोल-डीजल के दाम

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल डीजल की कीमतों में तेजी देखी गई है।‌ ऐसे में चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 102.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। इसी के साथ मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

आगरा से लेकर जयपुर तक महंगे हुए फ्यूल के दाम

इसी के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 40 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 36 पैसे महंगा होकर 93.72 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ आगरा में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 96.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे महंगा होकर 89.45 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 96.48 प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

घर में बैठकर चेक करें पेट्रोल-डीजल

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026