---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 84 डॉलर के पार पंहुची कच्चे तेल की कीमतें, जानें किन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियां हर रोज भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार ताजा रेट जारी करती हैं। ऐसे में अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, सोमवार के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 21, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियां हर रोज भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार ताजा रेट जारी करती हैं। ऐसे में अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, सोमवार के दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 81.25 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से बिक रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 84.25 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

राजधानी नई दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। साथ ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

इसी कड़ी में अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो, यहां पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 89.77 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ जयपुर में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 93.72 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

SMS के जरिए देखें फ्यूल के ताजा रेट्स

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026