---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, भारतीय बाजार में भी जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इसके तहज बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41% कम होकर 84.83 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डबल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.41 % कम होकर 80.49 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत आज फिर स्थिर रही और इसमें किसी तरह के बदलाव नहीं दर्ज किए गए हैं। बता दें कि आधिकारिक रुप से मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किए गए थे।

महानगरों में ईंधन की कीमत

भारतीय बाजार में जारी हुए ईंधन के ताजा कीमत के अनुसार महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। बता दें कि महानगरों में ईंधन के कीमत एक मानक के तौर पर होते हैं और इनमें बदलाव होने से पूरा शहर प्रभावित होता है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये 94.25 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के रेट

भारत के सभी प्रमुख महानगरों के साथ शहरों में भी ईंधन की कीमत स्थिर दर्ज की गई है। ऐसे में हम आपको शहरो में तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी दे रहे हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
लखनऊ96.62 रुपये89.66 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गुरुग्राम96.96 रुपये89.76 रुपये
नोएडा96.59 रुपये90.14 रुपये

ऐसे चेक करें ईंधन का लेटेस्ट रेट

भारतीय बाजार में तेल कंपनियों द्वारा जारी किए जा रहे ईंधन के लेटेस्ट रेट को जानना बेहद आसान है। अगर आप भी ईंधन की ताजा कीमत जानना चाहते हैं तो अपने फोन से मैसेज कर आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP स्पेस के साथ पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा जिसके बाद से आपको ईंधन के ताजा कीमत की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा बीपीसीएल के ग्राहक RSP के साथ पेट्रोल पंप का कोड लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं जिसके बाद उन्हें ईंधन के ताजा रेट की जानकारी मिल सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026