---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से लोगों को राहत, जानें नोएडा से लेकर लखनऊ तक पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 3.81 डॉलर की गिरावट के साथ 77.09 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 9, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 3.81 डॉलर की गिरावट के साथ 77.09 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ ही तेल कंपनियां राहत का सांस लेंगी और उनके लागत में कमी आ सकेगी।

भारतीय बाजार की बात करें तो आज फिर यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही है। भारतीय महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको नोएडा से लेकर लखनऊ तक में जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन का दाम

देश के विभिन्न महानगरों के लिए भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के रेट

भारतीय बाजार में तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के सभी हिस्सों में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें नोएडा से लेकर लखनऊ व पटना जैसे शहर शामिल हैं। ऐसे में आइए हम आपको शहरों में जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये 89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
नोएडा96.79 रुपये89.96 रुपये
गुरुग्राम96.93 रुपये89.80 रुपये
पटना108.12 रुपये94.86 रुपये

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही गिरावट से सरकारी कंपनियों के साथ लोगों को भी राहत मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि कीमतों में गिरावट के साथ ही आयात सस्ता हो सकेगा। इसके अलावा तेल कंपनियों के लागत में भी कमी देखने को मिलेगी जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के आसार रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026