---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, नोएडा से लेकर लखनऊ तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.03 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड ऑयल‌ 78.67 डॉलर प्रति बदल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 25, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। ऐसे में अगर शुक्रवार के दिन कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.03 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड ऑयल‌ 78.67 डॉलर प्रति बदल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद अगर महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम की बात की जाए तो, कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही मुंबई में भी 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। इसी के साथ चेन्नई में भी 1 लीटर पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

इन शहरों मरीन सस्ता हुआ ईंधन

इसी के साथ अगर अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 96.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही हरियाणा के गुरुग्राम में भी पेट्रोल 33 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 89.54 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही नोएडा में भी पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 96.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल 17 पैसा सस्ता होकर 89.93 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

घर बैठे देखे पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 21, 2026

Namo Bharat Train

जून 19, 2026

US-Iran Peace Deal

जून 19, 2026

US-Iran Deal

जून 15, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 14, 2026

जून 14, 2026