---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सातवें आसमान से फिर लुढ़के कच्चे तेल के दाम, इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

रक्षाबंधन के त्योहार पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में भारी गिरावट देखी गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 80.04 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 84.39 डॉलर प्रति भारत के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 30, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 30 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लाह से मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों की बात की जाए तो, रक्षाबंधन के त्योहार पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में भारी गिरावट देखी गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 80.04 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 84.39 डॉलर प्रति भारत के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद अगर महानगरों में पेट्रोल डीजल की बात करें तो, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.72 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 14 पैसे महंगी होकर 102.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 13 पैसे महंगा होकर 94.37 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन

इसी के साथ बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 64 पैसे महंगा होकर 108.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 60 पैसे महंगा होकर 94.86 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे महंगा होकर 93.72 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ नोएडा में भी पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इस तरह देखें पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026