---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सातवें आसमान से गिरी कच्चे तेल की कीमतें, लखनऊ से लेकर नोएडा तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price: आज के दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 89.56 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 86.51 डॉलर प्रति बदल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 9, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की ताजा कीमत जारी करती है। ऐसे में आपको बता दे कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से भारत में पेट्रोल डीजल के रेट तय किए जाते हैं। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला था। पिछले हफ्ते कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया था। ऐसे में आज के दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 89.56 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 86.51 डॉलर प्रति बदल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 पे प्रति लीटर और डीजल 89.62 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 पे और डीजल 94.24 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 पे प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे दिल की कीमतों में गिरावट के बाद अगर अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में बात करें तो, राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपए प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.56 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ नोएडा में 1 लीटर पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में आज 1 लीटर पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 89.83 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इस तरह देखें पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026