---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सातवें आसमान से गिरे कच्चे तेल के दाम, लखनऊ से लेकर पटना तक बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 19 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी करते हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 19, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 19 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी करते हैं। ऐसे में अगर 19 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, यहां ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.80 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है वही WTI क्रूड ऑयल 80.10 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

इन महानगरों में बड़े पेट्रोल डीजल के दाम

महानगरों में से दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल डीजल के साथ फिर बने हुए हैं। लेकिन चेन्नई में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 102.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे महंगा होकर 94.40 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए लीटर और डीजल 94.27 रुपए लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए लीटर पर बिक रहा है।

शहरों में बदले पेट्रोल डीजल के दाम

नोएडा में पेट्रोल 42 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपए लीटर और डीजल 39 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपए लीटर पर दिख रहा है। वही अजमेर में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 108.62 और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 93.85 रुपए लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 96.93 रुपए लीटर और डीजल 8 पैसे महंगा होकर 89.80 रुपए लीटर पर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 70 पैसे महंगा होकर 108.12 रुपए, जबकि डीजल 65 पैसे महंगा होकर 94.86 रुपए लीटर पर बिक रहा है।

इस तरह देखें फ्यूल के ताजा दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026