---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: विजयदशमी के अवसर पर क्या है पेट्रोल डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर के रेट

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 25, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 25, 2023 2:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते कुछ दिनों से कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इस उतार-चढ़ाव की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर इसका किसी भी तरह का कोई असर नहीं दिख रहा है।

सभी शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों में हल्का बदलाव

आज यानी की 25 अक्टूबर 2023 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमतें जस की तस हैं। वहीं राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों के शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की बात करें तो फिलहाल 90.45 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई के दाम 86.05 डॉलर प्रति बैरल है। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

जानें महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

IOCL के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और 1 लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपए रहा है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

को अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दामों के बारे में जानकारी लेनी है तो आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं इसके साथ ही आप इनके हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज करके कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026