---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में बढ़े कच्चे तेल के दाम, इन शहरों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 84.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वही डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 79.83 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। ‌

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 27, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। रविवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 84.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वही डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 79.83 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। ‌

चेन्नई में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद अगर महानगरों में पेट्रोल डीजल की बात की जाए तो, चेन्नई में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपए और डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐसे में अगर हरियाणा के गुरुग्राम की बात की जाए तो, गुरुग्राम में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 97.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे महंगा होकर 89.88 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ अजमेर में भी पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 108.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 93.63 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल पांच पैसे सस्ता होकर 108.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल पांच पैसे सस्ता होकर 93.67 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 21, 2026

Namo Bharat Train

जून 19, 2026

US-Iran Peace Deal

जून 19, 2026

US-Iran Deal

जून 15, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 14, 2026

जून 14, 2026