---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: छोटी दिवाली पर बढ़े क्रूड ऑयल के दाम, जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट को लेकर क्या है ताजा अपडेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज छोटी दिवाली के दिन कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार आज बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16% बढ़कर 80.14 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डबल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.03% बढ़कर 75.76 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 11, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज छोटी दिवाली के दिन कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार आज बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16% बढ़कर 80.14 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डबल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.03% बढ़कर 75.76 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किए गए हैं। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक का ये क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको भारतीय महानगरों के साथ शहरों में जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन की कीमत

भारत के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। इसमें चेन्नई, कोलकाता, मुबई और नई दिल्ली जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.77 रुपये94.37 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन के ताजा रेट

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

शहरपेट्रोलडीजल
नोएडा96.92 रुपये90.08 रुपये
लखनऊ96.35 रुपये89.55 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
पटना107.47 रुपये94.25 रुपये
गुरुग्राम96.84 रुपये89.72 रुपये

घर बैठे चेक करें ईंधन के रेट

भारतीय बाजार में ग्राहक घर बैठे भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP स्पेस के साथ पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद से आपको ईंधन के ताजा रेट की जानकारी मिल सकती है। वहीं बीपीसीएल के ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा। इसके बाद से ग्राहक पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026