---Advertisement---

भारतीय बाजार में जारी हुए ईंधन के नए दाम, जानें पेट्रोल-डीजल के दामों पर कितना पड़ा असर?

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में आज फिर तेल कंपनियों ने ईंधन का ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें प्रयागराग और अजमेर जैसे शहर हैं। खबर है कि यहां ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 20, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में आज फिर तेल कंपनियों ने ईंधन का ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें प्रयागराग और अजमेर जैसे शहर हैं। खबर है कि यहां ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है। वहीं अगर बात करें महानगरों की तो यहां ईंधन की कीमत आज स्थिर है। आज हम आपको बताएंगी कि देश के अलग-अलग हिस्सों में ईंधन की कीमतों में अंतर क्यों होता है।

इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसक तहत आज डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.57 फीसदी घटकर 86.77 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.57 फीसदी घटकर 90.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम लगातार जारी है।

महानगरों में ईंधन के दाम

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

भारत के कई प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। हालाकि कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें प्रयागराज और अजमेर जैसे शहर शामिल हैं। प्रयागराज में पेट्रोल आज 80 पैसे कम होकर 96.66 रुपये प्रति लीटर तो डीजल डीजल 78 पैसे कम होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर के भाव से उपलब्ध है। वहीं अजमेर में पेट्रोल आज 10 पैसे महंगा होकर 108.17 रुपये लीटर तो डीजल 9 पैसे महंगा होकर 93.44 रुपये प्रति लीटर के भाव से उपलब्ध है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर का कारण

देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। इसका प्रमुख कारण देश की टैक्स प्रणाली है। बता दें कि केंद्र सरकार इसके लिए एक्साइज ड्यूटी लेती है तो वहीं राज्य सरकार इसके लिए वैट (VAT) लेती है। राज्य सरकारों द्वारा ली जाने वाली वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) की दर अलग-अगल है इसलिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026

Noida International Airport

मार्च 28, 2026

Leave a Comment