---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में हलचल के बीच जारी हुए तेल के दाम! UP-महाराष्ट्र में बदली ईंधन की कीमत, यहां चेक करें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों को लेकर हलचल देखने को मिला है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल व WTI क्रूड ऑयल के कीमतों के बीच अब मामूली अंतर बचा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 3, 2024 6:15 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 3, 2024 9:55 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों को लेकर हलचल देखने को मिला है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल व WTI क्रूड ऑयल के कीमतों के बीच अब मामूली अंतर बचा है। जानकारी के अनुसार आज WTI क्रूड ऑयल की कीमत 71.96 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड ऑयल की कीमत 77.04 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अब दावा किया जा रहा है कि खुदरा बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां सभी राज्यों के साथ महानगरों व शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत यूपी व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखा गया है। जबकि ज्यादातर शहरों व महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार आज फिर एक बार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर पाई गई है। इसमें राजधानी दिल्ली के साथ कोलकाता व टेक सिटी बेंगलुरु जैसे महानगर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

भारतीय तेल कंपनियों ने सभी शहरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ऐसे में आइए हम आपको नोएडा, पटना के साथ लखनऊ व वाराणसी जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों के बारे में बताते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
जयपुर97.18 रुपये90.05 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
गुरुग्राम97.18 रुपये90.05 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.76 रुपये
भोपाल108.65 रुपये93.90 रुपये
नोएडा96.55 रुपये89.91 रुपये
रांची99.84 रुपये94.65 रुपये
आगरा96.63 रुपये89.55 रुपये
वाराणसी96.89 रुपये90.35 रुपये
पटना107.24 रुपये94.02 रुपये

इन राज्यों नें बदले ईंधन के रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार आज यूपी व महाराष्ट्र के कई स्थानों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसके तहत यूपी में पेट्रोल और डीजल के दाम में संयुक्त रुप से 23 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल 43 पैसे तो वहीं डीजल 42 पैसे महंगा हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026