---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अजमेर से लेकर पुणे तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में फ्यूल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है ऐसे में अगर 5 अगस्त को क्रूड ऑयल की कीमतों की बात करें तो, आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 85.23 डॉलर प्रति बैरल है वही ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 5, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है ऐसे में अगर 5 अगस्त को क्रूड ऑयल की कीमतों की बात करें तो, आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 85.23 डॉलर प्रति बैरल है वही डब्ल्यूटीआई 81.72 प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। तेल की कीमतों में तेजी के बाद अगर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, इसका ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतें

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार 5 अगस्त को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है वहीं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। कोलकाता 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में बदले फ्यूल के दाम

इसी के साथ अजमेर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है यहां 1 लीटर पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 108.88 ऊपर प्रति लीटर और डीजल 39 पैसे महंगा हो कर 94.08 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है वही उत्तर प्रदेश के कानपुर में पेट्रोल डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 96.27 और 89.45 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है साथ ही पुणे में पेट्रोल 37 पैसे महंगा होकर 106.22 रुपए और डीजल 36 पैसे महंगा हो कर 92.73 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

SMS के जरिए चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026