---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, MP-राजस्थान के इस हिस्से में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल; जानें ईंधन के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में उथल-पुथल का क्रम लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 75.86 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड ऑयल भी 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 80.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में उथल-पुथल का क्रम लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 75.86 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड ऑयल भी 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 80.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम लगातार जारी है और आने वाले समय में भी इसके बने रहने के आसार हैं।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार आज देश के विभिन्न हिस्से में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के रेट को पार कर चुका है। इसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य हैं।

महानगरों में ईंधन की कीमत

भारतीय महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और चेन्नई जैसे महानगर शामिल हैं। ऐसे में आइये हम आपको महानगरों में जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये

भारत के शहरों में ईंधन के दाम

भारत के सभी प्रमुख शहर में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा से लेकर लखनऊ तक में तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में आइये हम आपको शहरों में ईंधन के ताजा दाम की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
रांची99.84 रुपये94.65 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गुरुग्राम97.18 रुपये90.05 रुपये
नोएडा96.58 रुपये89.75 रुपये

इन राज्यों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल

देश के कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार है। इसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
भोपाल108.65 रुपये93.90 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026