---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़त, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक सस्ते हुए ईंधन के दाम

Petrol Diesel Price: डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 86.90 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रांड क्रूड ऑयल 90.22 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 7, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के हिसाब से भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतें तय की जाती है। ऐसे में अगर 7 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के बारे में बात करें तो, आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 86.90 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रांड क्रूड ऑयल 90.22 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही अगर कोलकाता में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारत के बाद अहमदाबाद में पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 96.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 92.26 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही पटना में पेट्रोल 50 पैसे महंगा होकर 107.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 47 पैसे महंगा होकर 94.51 पे प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ गुरुग्राम में पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 96.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 89.83 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही आगरा में पेट्रोल 43 पैसे सस्ता होकर 96.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे सस्ता होकर 89.37 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इस तरह देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026