---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, भारतीय बाजार में जारी हुए ईंधन के दाम, जानें नोएडा से पटना तक पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल हल्की बढ़त के साथ 75.84 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल 71.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 11, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल हल्की बढ़त के साथ 75.84 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल 71.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि पिछले कई दिनों तक हुई लगातार गिरावट के बाद दो दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि उतार-चढ़ाव का ये क्रम आने वाले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहने वाला है।

भारतीय बाजार की बात करें को तेल कंपनियों ने यहां के लिए भी ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत शहरों के साथ सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा पटना से लेकर नोएडा तक जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारतीय महानगरों में ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत नई दिल्ली के साथ मुंबई व चेन्नई जैसे महानगर में पेट्रोल-डीजल के कीमत में स्थिरता देखने को मिली है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये 87.89 रुपये

शहरों में ईंधन के दाम

भारतीय महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों के लिए भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत नोएडा से लेकर पटना तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
लखनऊ96.62 रुपये89.81 रुपये

घर बैठे जानें ईंधन के ताजा रेट

भारतीय बाजार में तेल कंपनियों द्वारा प्रति दिन सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए जाते हैं। ऐसे में ग्राहक घर बैठे भी ईंधन के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। ये भेजने के तुरंत बाद आपको मैसेज के जरिए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी मिल सकेगी। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP के साथ अपने अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज कर ईंधन के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026