---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स

तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहत जारी है। आज एक बार फिर तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 24, 2023 6:30 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 24, 2023 12:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहत जारी है। आज एक बार फिर तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। गौर हो कि देश में यह 11वां महीना है जब पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आज कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए लीटर तो डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में एक लीटर डीजल के दाम 87.89 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price)

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

ये भी पढ़ें: PNB Alert: पीएनबी अकाउंट होल्डर्स सावधान! आपके पास भी आया है ये मैसेज तो हो जाएं अलर्ट, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो आज 81 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। ब्रेंट क्रूड का भाव 81.66 डॉलर प्रति बैरल है। पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमत में कमी देखने को मिली थी। जिसके बाद कीमत 86 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

ऐसे पता करें पेट्रोल-डीजल के दाम

प्रदेश स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। गौर हो कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट लगाती है। इसलिए सभी राज्यों में दाम भी अलग-अलग होते हैं। वहीं, आप एक SMS के जरिए पेट्रोल और डीजल की कीमत जान सकते हैं। साथ ही अगर आप अपने शहर का RSP कोड जानना चाहते हैं तो इसके लिए यहां क्लिक करें।

इन नंबरों पर करें SMS

HPCL के उपभोक्ताओं को RSP लिखकर इस 9222201122  नंबर पर SMS भेजना होगा। इसके साथ ही  इंडियन ऑयल के यूजर्स को RSP लिखकर इस 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आपको RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा। ये तीनों  नंबर अलग-अंलग पेट्रोलियम कंपनियों के  सरकारी नंबर हैं। मैसेज भेजते ही आपके पास एक मैसेज आएगा, जिससे अपने इलाके का दाम पता कर पाएंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026